औरंगाबाद, मार्च 17 -- मदनपुर प्रखंड के बनिया पंचायत स्थित महादलित रविदास टोला में संपर्क सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने मोती बिगहा रोड से नयका आहर के पिंड होते हुए बनिया रविदास टोला तक सड़क निर्माण कराने की मांग करते हुए औरंगाबाद डीएम, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग को आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी कई बार संबंधित अधिकारियों को आवेदन और ईमेल के माध्यम से इस समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लगभग एक हजार महादलित परिवारों की आबादी वाले इस टोला के लोग आवागमन के लिए इसी कच्चे रास्ते पर निर्भर हैं, जिससे बरसात और अन्य मौसम में भारी परेशानी होती है। यह क्षेत्र अब भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है और विकास...