धनबाद, अप्रैल 19 -- जोडापोखर, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल बनियाहीर में रविवार को आर्य समाज के महान शिक्षाविद् और डीएवी आंदोलन के प्रणेता महात्मा हंसराज की जयंती समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया । जयंती पर विद्यालय परिसर में एक विशेष हवन कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय प्राचार्या, शिक्षकों और कुछ छात्र-छात्राओं ने पूरे विधि-विधान के साथ आहुतियां दीं। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने महात्मा हंसराज जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी स्नेहांजलि अर्पित की। इस दौरान विद्यालय प्राचार्या डॉ. अभिलाषा कुमारी ने कहा कि महात्मा हंसराज त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने बताया कि कैसे महात्मा जी ने बिना किसी वेतन के 25 वर्षों तक डीएवी संस्थाओं की निःस्वार्थ सेवा की और साथ ही उनके द्वारा 1886 ई में लाहौर में स्थापित प्रथम ...