धनबाद, अप्रैल 3 -- जोड़ापोखर। बनियाहीर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को हवन-पूजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद डॉ. अजीत बेहुरा और समाजसेवी कुंभनाथ सिंह उपस्थित रहे। डॉ. बेहुरा ने बच्चों को शिक्षा और संस्कारों के महत्व के बारे में बताया, वहीं कुंभनाथ सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों को मदद का भरोसा दिया। स्कूल की प्राचार्या डॉ. अभिलाषा कुमारी ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि ऐसे आयोजनों से स्कूल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...