छपरा, अप्रैल 6 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में बांध जीर्णोद्धार कार्य में कथित अनियमितता को लेकर सहाजितपुर पंचायत की बीडीसी सदस्या इंदु देवी ने जांच की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है। बीडीसी सदस्या ने अपने आवेदन में कहा है कि प्रखंड के कई पंचायतों में बांध के जीर्णोद्धार के नाम पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है और सरकारी राशि का सही ढंग से उपयोग नहीं किया गया है। इंदु देवी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक माह के भीतर जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अपने समर्थकों के साथ धरना देने को बाध...