छपरा, मार्च 2 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। बनियापुर में जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित करने का मामला अब आम हो गया है। बीते दिनों मृत व्यक्ति 65 वर्षीय चंद्रिका प्रसाद का वृद्धावस्था पेंशन के लिए दरदर भटकने की खबर सामने आने के बाद स्थानीय प्राशासन जांच में ही जूटी है। इसी बीच पैगंबरपुर पंचायत के हरदेव टोला निवासी 76 वर्षीय ग्रहण राय तथा 77 वर्षीय टीमल राय को भी सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर इनका वृद्ध पेंशन बंद कर दिए जाने का मामला उजागर हुआ है। दोनों व्यक्ति अपनी जीवित होने का प्रमाण जुटाने में लगे हैं। ग्रहण राय का कोई सहारा नहीं है। उसे तीन वर्षों से वृद्धावस्था की पेंशन राशि नहीं मिली है। यही हाल टीमल राय के साथ भी है। इस तरह की सरकारी सिस्टम की लापरवाही को लेकर पेंशन की राशि से बंचित वृद्ध परेशान हैं। पेंशन से बंचित कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.