छपरा, दिसम्बर 15 -- छपरा/ बनियापुर ,हसं/ ए प्र। जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से नाबालिग लड़की का बाल विवाह रोका गया। यह घटना रविवार की बताई जाती हैl सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सामाजिक कुप्रथाओं के विरुद्ध चलायी जा रही आवाज दो मुहिम एक बार फिर प्रभावी साबित हुई है। इस क्रम में बनियापुर थाना की त्वरित व संवेदनशील कार्रवाई से एक नाबालिग बालिका का बाल विवाह सफलतापूर्वक विफल किया गया। बनियापुर थाना क्षेत्र के तख्त भिट्टी गांव के एक व्यक्ति अपनी नाबालिग पुत्री का विवाह 14 दिसंबर को कराए जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही बनियापुर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। थाना स्तर से संबंधित बालिका के परिजनों को विधिवत नोटिस निर्गत क...