छपरा, फरवरी 7 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। बनियापुर प्रखंड के दो पंचायतों में हुए पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम शुक्रवार की देर रात घोषित कर दिया गया। भुसांव पंचायत से रेखा देवी और धनगरहा पंचायत से कांति देवी को निर्वाचित घोषित किया गया। भुसांव पंचायत में कार्यकाल पूरा होने के बाद दोबारा चुनाव कराया गया था। यहां से रेखा देवी लगातार चौथी बार पैक्स अध्यक्ष चुनी गईं। बीडीओ रमेन्द्र कुमार ने बताया कि रेखा देवी को कुल 318 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी मीणा देवी को 89 मत मिले। इस चुनाव में 17 मतों को अवैध घोषित किया गया। वहीं धनगरहा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह के निधन के बाद पद रिक्त होने के कारण चुनाव कराया गया था। इस चुनाव में कांति देवी ने जीत दर्ज की। उन्हें 447 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी अरुण महतो को 254 मत ...