गिरडीह, अप्रैल 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत बनियाडीह इलाके में सोमवार को लगभग 24 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। विद्युतापूर्ति शुरू होने पर लोगों को राहत मिली है। गिरिडीह कोलियरी के महाप्रबंधक गिरिश कुमार राठौर एवं परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा के निर्देश पर सीसीएल विद्युत विभाग की टीम ने अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर सोमवार को 11.30 बजे के करीब बिजली आपूर्ति प्रारंभ कर दी। सर्वप्रथम बनियाडीह स्थित जीएम कार्यालय में बिजली आपूर्ति शुरू की गई। इसके बाद लगभग दो बजे कॉलोनी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इससे बच्चों व महिलाओं को काफी राहत मिली। सोमवार सुबह से ही विद्युत सब स्टेशन में फोरमैन इंचार्ज दिलीप पासवान, धनेश्वर मांझी, मोहम्मद हसन, सुखदेव राय, विजय मोहली, किशोरी दास, मो. मुमताज, रूस्तम अली, ...