गिरडीह, अप्रैल 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह कोलियरी के बनियाडीह इलाके में पिछले चार दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। लो वोल्टेज की समस्या के कारण सीसीएल का पंप हाउस बंद पड़ा है। जिससे बनियाडीह, सीसीएल कॉलोनी, राजनगर, प्रेमनगर और गांधीनगर की लगभग चार हजार की आबादी बूंद-बूंद पानी को तरस गई है। अपर बनियाडीह में सिर्फ विभागीय जलापूर्ति ही नहीं, बल्कि लो वोल्टेज के कारण इलाके की निजी बोरिंग की मोटर भी पानी नहीं उठा पा रही है। इस वजह से लोगों के सामने दोहरी समस्या खड़ी हो गई है। सीसीएल के सैकड़ों कर्मचारी भी पानी की किल्लत से त्रस्त हैं। क्वार्टरों में रहनेवाले कई कर्मियों को नहाने-धोने और पीने तक का पानी नहीं मिल रहा। यह भी पढ़ें- शहर का पारा 40 के पास, जलापूर्ति नियमित नहीं होने से लोग बेहाल स्थानीय लोगों ने बताया कि चार दिन से नल से ए...