संभल, दिसम्बर 13 -- विकास खंड के गांव भुलाबई में जलनिकासी की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव के मुख्य चौराहे पर तालाब का पाटान होने के कारण नाला बंद पड़ा है, जिससे आगे गांव का पानी निकल नहीं पा रहा है। नतीजतन चौराहे पर हर समय पानी भरा रहता है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है, वहीं दोपहिया व चारपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। कई बार ग्राम पंचायत व संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक नाले की सफाई और जलनिकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि तालाब का पाटान हटव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.