बनाही में 150 बीघा फसल राख, मुआवजे की मांग
आरा, अप्रैल 4 -- -बिहिया के बनाही गांव पहुंचे जनसुराज नेता सरवर अली और पद्मा ओझा, प्रभावित किसानों का जाना हाल जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के बिहिया प्रखंड के बनाही गांव में भीषण अगलगी ने किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। शनिवार को जनसुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता सरवर अली और प्रदेश प्रवक्ता पद्मा ओझा ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जलकर खाक हो चुकी फसलों का जायजा लिया और पीड़ित किसानों से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। नेताओं ने बताया कि अगलगी में करीब 150 बीघा क्षेत्र में लगी फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई है। फसल कटने के वक्त हुई इस क्षति ने दर्जनों परिवारों की कमर तोड़ दी है। मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए सरवर अली ने कहा कि जन सुराज इस दुख की घड़ी में पूरी मजबूती के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.