बोकारो, फरवरी 10 -- जरीडीह बाजार। बनासो मंदिर जारंगडीह में सोमवार को नवनिर्मित हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 26 से 28 फरवरी तक होने वाले महायज्ञ को लेकर सोमवार को ध्वजारोहण किया गया। पुजारी कपिल देव पांडे एवं विजय पांडे ने पूजा कराई। समिति के रामदयाल महतो एवं बासुदेव महतो ने बताया कि मंदिर परिसर में हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यह मंदिर आसपास के क्षेत्र के अलावा पूरे झारखंड एवं अन्य के राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। यहां प्रत्येक वर्ष विवाह के लग्न के समय में शादियां भी होती है। रामवृक्ष प्रसाद, टेकलाल महतो, वीरेंद्र प्रजापति, बबलू रवानी, भरत पासवान, कौशल्या देवी, किशुन राम महतो, धनीराम महतो, सोनू, तुलाराम महतो, अनिल शर्मा, अमर सतनामी, अजय साहू आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.