बलिया, अप्रैल 6 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के जयप्रकाश नारायण सभागार में समाजकार्य विभाग के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की ओर से आयोजित फेयरवेल पार्टी का शुभारंभ कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सच्चा सामाजिक कार्यकर्ता वही है, जो समाज की पीड़ा को महसूस करता है। बनावट, सजावट और दिखावट ही समाज में गिरावट के मुख्य कारण हैं।कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अन्य गतिविधियों के माध्यम से जूनियरों ने सीनियर छात्रों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विवि की शैक्षणिक निदेशक डॉ. पुष्पा मिश्रा ने कहा कि समाज सेवा से पहले स्वयं की विकृतियों को दूर करना समाज सेवा का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.