वाराणसी, अप्रैल 27 -- वाराणसी। भीषण गर्मी को देखते हुए बनारस हॉकी लीग स्थगित कर दी गई है। यह लीग 29 अप्रैल से डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में होने वाली थी। हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्थगन का निर्णय लिया गया। बताया कि अगली तारीख जल्द घोषित की जाएगी। बैठक के दौरान चीफ रेफरी, रेफरियों और अन्य अधिकारियों की किट का अनावरण भी किया। बैठक में लीग में भाग लेने वाली 12 टीमों के प्रतिनिधि, हॉकी वाराणसी के पदाधिकारी और रेफरियों ने हिस्सा लिया। चीफ रेफरी योगेश सिंह ने संचालन किया। सचिव केबी रावत ने धन्यवाद दिया। यह भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती समारोह स्थगित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...