वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता बाबू आरएन सिंह बनारस हॉकी लीग का आयोजन हॉकी वाराणसी की ओर से अप्रैल में किया जायेगा। लीग में जनपद की महिला और पुरुष टीमें हिस्सा लेंगी। हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि लीग में क्लब, संस्था और शिक्षण संस्थान की टीमों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। उसके बाद खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जाएगा। उसे हॉकी वाराणसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। ताकि सबको पता चल सके कि कौन सा खिलाड़ी किस टीम से खेल रहा है। लीग के लिए 10 निर्णायकों का पैनल तैयार किया जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश हॉकी की मदद भी ली जा रही है। सचिव केबी रावत ने कहा है सभी मैच डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ालालपुर में खेले जाएंगे। लीग की विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। सबसे अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.