हापुड़, जून 4 -- मुक्तिधाम के रूप में विख्यात ब्रजघाट तीर्थ नगरी का गंगा किनारा अब बहुत जल्द बनारस और हरिद्वार की तर्ज पर विकसित होने जा रहा है, जिससे रोजमर्रा के साथ ही प्रतिमाह अमावस्या और पूर्णिया से लेकर धार्मिक मेलों के दौरान विभिन्न अनुष्ठान करने आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को अनावश्यक दिक्कतों का कोई सामना नहीं करना पड़ेगा। ब्रजघाट तीर्थ नगरी को उत्तरी भारत में मुक्तिधाम के रूप में ख्याति हासिल है। यहां प्रतिदिन दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और वेस्टर्न यूपी के दर्जनों जनपदों समेत कई राज्यों के हजारों श्रद्धालु गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। इसके अलावा भी हजारों श्रद्धालु दिवंगत परिजनों का दाह संस्कार उनके अस्थि विसर्जन और बच्चों का मुंडन जैसे विभिन्न अनुष्ठान यहां आकर संपन्न करते हैं। प्रतिमाह पूर्णिमा अमावस्या और ज...