वाराणसी, मई 29 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर-8 पर स्थित स्टाल से बुधवार देर रात बैग में रखे 6.80 लाख रुपये और मोबाइल चोरों ने उड़ा दिए। स्टाल के कर्मचारी ने जीआरपी कैंट को गुरुवार को तहरीर दी। चौकी प्रभारी अशोक ओझा ने सीसी कैमरों की जांच की। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर-8 पर वीरेंद्र यादव चाय-नाश्ते के स्टाल का संचालन करते हैं। बुधवार देर रात स्टाल पर तैनात कर्मचारी काम खत्म करने के बाद सो गए। स्टाल खुला हुआ था। काउंटर के पास एक बैग में 6.80 लाख रुपये और दो मोबाइल रखे गए थे। देर रात किसी समय चोरों ने बैग पार कर दिया। कर्मचारियों की नींद खुली तो बैग गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने संचालक को सूचना दी। स्टाल के कर्मचारी सतीश की तहरीर पर जांच शुरू हो गई है। मौके पर पहुंचे जीआरपी चौकी प्रभारी अशोक ओझा ने सीसी ...