वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बैटरी स्वैपिंग स्टेशन बनेगा। इससे ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों की डिस्चार्ज बैटरियों का त्वरित और सुविधाजनक प्रतिस्थापन सम्भव होगा। इससे चार्जिंग में लगने वाले समय की बचत होगी। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) की पहल पर बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए ई-नीलामी के माध्यम से लाइसेंस दिया गया है। बैटरी स्मार्ट स्वैप स्टेशन इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को लगभग दो मिनट में डिस्चार्ज हो चुकी बैटरी को पूरी तरह चार्ज बैटरी से बदलने की सुविधा देता है। आईआईटी-कानपुर के स्नातकों द्वारा स्थापित इस कम्पनी ने सुविधाजनक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए भारत के कई शहरों में पार्टनर स्वैपिंग स्टेशनों का एक व्यापक नेटवर्क स्थापित किया है।

हिंदी हिन्दुस्त...