बनारस से गोला पहुंची भगवान बुद्ध की प्रतिमा, आठ मई को होगा अनावरण
रामगढ़, अप्रैल 29 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला मठवाटांड़ स्थित प्राचीन खीरी बौद्ध मठ में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। खीरी बौद्ध मठ बचाओ समिति ने इसकी तैयारी शुरु कर दी गई है। समिति के सदस्यों ने बनारस से भगवान बुद्ध की प्रतिमा को मंगवाया है। बुधवार को प्रतिमा के गोला पहुंचने पर उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। प्रतिमा का डीवीसी चौक में जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया। भगवान बुद्ध के जयकारे लगाकर लोगों ने अपनी आस्था प्रकट की। यह भी पढ़ें- सुहागनगरी में धम्म संदेश यात्रा कल निकलेगीप्रतिमा का अनावरण आयोजकों ने बताया कि प्रतिमा का विधिवत अनावरण 8 मई को खीरी बौद्ध मठ में स्थापित कर किया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ बुद्ध वंदना और प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.