वाराणसी, दिसम्बर 9 -- वाराणसी। बनारस स्टेशन से मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस और आनंद विहार के लिए दो विशेष ट्रेनें संचालित होंगी। गाड़ी संख्या 01182/01181 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 9 दिसंबर की रात 19.40 बजे बनारस से रवाना होगी। ट्रेन गुरुवार की सुबह 6.25 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। उसी दिन सुबह 8.25 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी। शुक्रवार की शाम 4.05 बजे आएगी। वहीं, गाड़ी संख्या 05029/05030 बनारस-आनंद विहार मंगलवार की रात 8.15 बजे प्रस्थान करेगी। जो बुधवार की सुबह 10.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में यही गाड़ी दोपहर 12.20 बजे रवाना होगी, जो गुरुवार की सुबह 4.15 बजे आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...