वाराणसी, जून 5 -- वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में लगे एक लाख से अधिक पेड़ पर्यावरण संरक्षण और हरीतिमा संवर्धन को धार दे रहे हैं। इससे बरेका का लगभग 40 प्रतिशत क्षेत्र हरीतिमा से आच्छादित है। ऊर्जा दक्ष, पर्यावरण अनुकूल और उच्च अश्व शक्ति वाले विद्युत इंजनों का निर्माण शुरू करने से लेकर अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, ग्रीन एनर्जी, स्काडा प्रणाली भी इस दिशा में प्रभावी कदम साबित हुआ है। यह भी पढ़ें- एनटीपीसी रिहंद ने 75 हजार पेड़ लगाने का रखा लक्ष्यहरितिमा का धारक बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने बताया कि 2017 से बरेका ने ऊर्जा दक्ष, पर्यावरण अनुकूल तथा उच्च अश्वशक्ति वाले विद्युत इंजनों का निर्माण शुरू किया। रेलवे की 100 प्रतिशत विद्युतीकरण नीति और कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लक्ष्य के अनुरूप अब बरेका में मुख्य रूप से इलेक्ट...