वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने गुरुवार को लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप और लोको टेस्ट शॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने फायर सेफ्टी तथा संरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निर्देश दिए कि संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाओं का पूर्ण रूप से क्रियाशील और अद्यतन रहना जरूरी है। इस दौरान महाप्रबंधक ने अग्निशमन उपकरणों, संरक्षा संसाधनों तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं की कार्यक्षमता और तत्परता का जायजा लिया। जीएम ने फायर सेफ्टी उपकरणों के नियमित निरीक्षण, समय-समय पर मॉक ड्रिल तथा कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण देने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा जागरूकता सह मॉक ड्रिल इस मौके पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील स...