वाराणसी, जून 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। चिलचिलाती गर्मी में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। पिछले दस दिनों से बनारस में 900 मेगावाट से अधिक बिजली खर्च हो रही है। गुरुवार (25 जून) को 970 मेगावाट सर्वाधिक डिमांड रही। जबकि, 15 जून को 903 मेगावाट, 16 को 914 मेगावाट, 17 को 890 मेगावाट, 18 को 925 मेगावाट, 19 को 900 मेगावाट, 20 को 902 मेगावाट, 21 को 915 मेगावाट, 22 को 903, 23 को 942 मेगावाट और 24 जून को 950 मेगावॉट बिजली की मांग रही। वहीं, वाराणसी मंडल में आने वाले चार जिले बनारस, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर में 1271 मेगावाट बिजली की खपत हुई। बनारस में 970 के अलावा चंदौली में 271 मेगावाट, गाजीपुर में 462 मेगावाट और जौनपुर में 536 मेगावाट (टोटल-1271 मेगावाट) बिजली की मांग रही।

बिजली आपूर्ति की समस्या उधर, भीषण गर्मी के बीच शहर से लेकर ग्रामी...