वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। इस सप्ताह बनारस में देशभर के न्यूरो विशेषज्ञ जुटेंगे। शनिवार और रविवार को होने वाले दूसरे न्यूरो भारत कॉन्क्लेव 2026 में न्यूरोलॉजिस्टों के साथ न्यूरो सर्जन मंथन करेंगे। गुरुवार को कैंटोंमेंट स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान आर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. अविनाश चंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहली बार बनारस में न्यूरो क्षेत्र में सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है। न्यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया ऐंड वाराणसी न्यूरोलॉजिकल सोसायटी की ओर से नदेसर स्थित ताज होटल में आयोजन होगा। आर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि गंभीर बीमारियों पर चिकित्सक मंथन करेंगे। आधुनिक जांच सुविधाओं के साथ नयी तकनीकों पर चर्चा की जाएगी। इसका लाभ देशभर के न्यूरो संबंधी मरीजों के उपचार में होगा। एम्स नई दिल्ली, पीजीआई चंड...