वाराणसी, अगस्त 23 -- वाराणसी। डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ालालपुर में चल रही 70 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को भी वाराणसी मंडल की टीमों का विभिन्न आयु वर्गों में प्रदर्शन अच्छा रहा। मेजबान टीम ने प्रयागराज और मेरठ को एकतरफा मुकाबलों में आसानी से परास्त किया। अंडर 19 बालिका आयु वर्ग में वाराणसी ने पहले प्रयागराज मंडल को 8-0 से पराजित किया। वाराणसी की रितिका प्रजापति और तनु ने आठ गोल किय्। दूसरे मैच में भी वाराणसी मंडल ने मेरठ को 8-0 से हराया। इस मैच में वाराणसी की तनु और रितिका प्रजापति ने चार - चार गोल बांटे। वाराणसी मंडल की गोलकीपर सुषमा ने कई बार शानदार बचाव किया। यह भी पढ़ें- सिटी स्पोर्ट्स- इसी आयु वर्ग में बस्ती मंडल ने लखनऊ मंडल को 6-2 से हराया। अंडर 19 बालक वर्ग गोरखपुर मंडल ने लखनऊ मंडल को लीग दौ...