गाजीपुर, अप्रैल 29 -- जमानियां। वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के भरथरा गांव में व्यवसायी मनीष सिंह की हत्या के बाद उनके घर पर जाने वाले प्रस्तावित प्रतिनिधिमंडल को बुधवार को प्रशासन ने रोक दिया। जानकारी के अनुसार क्षत्रिय महासभा के गाजीपुर प्रशासन ने जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह को उनके आवास पर नजरबंद किया। नजरबंद किए गए पदाधिकारियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की तीखी आलोचना की है। संरक्षक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा प्रतिनिधिमंडल शांतिपूर्ण तरीके से भरथरा गांव जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लेने वाला था। लेकिन सरकार के दबाव में प्रशासन जनता की आवाज को दबा रहा है। यह भी पढ़ें- कटरिया में तैनात रही पुलिस फोर्स यह भी पढ़ें- कटरी बचाओ अभियान के संयोजक नजरबंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...