बनारस जाते समय गोह का युवक लापता, पुलिस ने शुरू की जांच
औरंगाबाद, जून 26 -- गोह थाना क्षेत्र के कुंडवां गांव निवासी किशोरी प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र मनु कुमार बनारस जाते समय रास्ते से लापता हो गया। वह 20 जून को बीएचयू में इलाज कराने के लिए घर से निकला था, लेकिन अस्पताल नहीं पहुंच सका। परिजनों के अनुसार मनु पिछले कुछ महीनों से बीमार था और उसका इलाज बनारस में चल रहा था।
लापता व्यक्ति की खोज बानaras पहुंचने से कुछ देर पहले उसने अपनी बहन से मोबाइल पर बात कर बताया था कि वह जल्द ही बनारस उतरने वाला है। इसके कुछ समय बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इस संबंध में किशोरी प्रसाद ने गोह थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बाइक हादसा स्पीड ब्रेकर पर उछली बाइक, महिला गंभीर घायल गोह,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.