वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज की तपस्थली धर्मसंघ ने शास्त्रीय संगीत के लिए समर्पित बनारस घराने को जीवंत बनाए रखने और उसके संवर्धन के लिए खास पहल की है। देशभर में फैले बनारस घराने के कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय शास्त्रीय संगीत समारोह का आयोजन धर्मसंघ के सहयोग से किया जाएगा।धर्मसंघ शिक्षा मंडल की ओर से होने वाले कार्यक्रम के संयोजक धर्मसंघ के महामंत्री पं. जगजीतन पांडेय ने बताया कि जिन कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत को दुनियाभर में स्थापित किया, उनके वंशजों के सम्मान में काशी संगीत कला महोत्सव का आयोजन 26 से 28 मार्च तक किया गया है। यह महोत्सव दुर्गाकुण्ड स्थित धर्मसंघ परिसर में होगा। इसमें सायं सात बजे से अगली सुबह सात बजे तक प्रस्तुतियों का क्रम निरंतर चलेगा। महोत्सव का सं...