वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी। विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) सुधाकर राय की अदालत में शनिवार को बनारस क्लब से जुड़े भूमि विवाद मामले की सुनवाई हुई। इसमें अगली तारीख पांच जुलाई निर्धारित की गई। बनारस क्लब की ओर से अधिवक्ता उपस्थित हुए। दावा की प्रति उपलब्ध करने की मांग की। पिछले दिनों अधिवक्ता जितेंद्र कुमार तिवारी ने कोर्ट में वाद दाखिल किया था। कहा गया कि उक्त आराजी नंबर स्थित बहुमूल्य जमीन पर क्लब ने अवैध कब्जा कर रखा है। प्रार्थी के अनुसार नगर मजिस्ट्रेट वाराणसी ने 27 जनवरी 2011 को क्लब को बेदखल करने का आदेश भी दिया था। उसके बाद भी उक्त आरजी पर अवैध कब्जा जमाए हैं। यह भी पढ़ें- । सेंट्रल बार एसोसिएशन (सीबीए) के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने रिक्त कोर्ट में जजों की नियुक्ति पर जोर दिया। कहा कि इस सिलसिले में वह वार्ता करेंगे। कचहरी मे...