बनारस को हरा पूर्वांचल आर्मी अनपरा बनी चैंपियन
सोनभद्र, जून 26 -- बीजपुर,हिंदुस्तान संवाद। डोडहर प्रीमियर लीग रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का गुरुवार को समापन हो गया। देर रात तक चले बेहद रोमांचक और कांटे के फाइनल मुकाबले में पूर्वांचल आर्मी अनपरा ने गैरेज इलेवन बनारस को हराकर खिताबी जीत अपने नाम की। इस महामुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकों की भारी भीड़ जमी रही। पहला सेमीफाइनल मुकाबला साईं बाबा क्रिकेट क्लब वाड्रफनगर व गैरेज इलेवन बनारस के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाड्रफनगर की टीम बनारस की घातक गेंदबाजी के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 24 रनों पर सिमट गई। यह भी पढ़ें- पिण्डारी को हराकर गैरेज इलेवन सेमीफाइनल में जवाब में गैरेज इलेवन बनारस ने 3.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑलराउंडर प्रदर्शन के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.