वाराणसी, मई 20 -- ​​वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम बनारस को टॉप-थ्री स्वच्छ शहरों में शामिल कराने के लिए 21 मई से विशेष अभियान चलाएगा। कमिश्नरी हॉल में मंगलवार को कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद रहे। उन्हें बताया गया कि सफाई कार्य के लिए सौ वार्डों को 204 सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर में नोडल अधिकारी 15 दिन तक सफाई व्यवस्था की निगरानी करेंगे। मुख्य मार्गों, मोहल्लों, गलियों में सफाई, शत-प्रतिशत डोर-टु-डोर कूड़ा उठान और खाली प्लॉटों में गंदगी हटाने पर वे विशेष ध्यान देंगे। मुख्य अतिथि महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में काशी से ही पूरे देश में स्वच्छता का संदेश दिया था। यह भी पढ़ें- स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए नगर पालिका ने कसी क...