वाराणसी, मार्च 6 -- वाराणसी। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में परिणामों में बनारस की श्रुति ओला ने 329वीं रैंक हासिल की है। श्रुति बीएचयू स्थित महिला महाविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं। यहां से बीए करने के बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री ली। श्रुति के पिता सुरेंद्र यादव प्राइवेट जॉब करते हैं जबकि माता रेनू यादव प्राथमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। श्रुति की सफलता पर परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...