मथुरा, फरवरी 1 -- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रभारी अवनीश पांडे शनिवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की शरण में पहुंचे। जहां दोनों नेताओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की और यूपी की कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। वहीं दूसरी ओर गोस्वामी समाज की महिलाएं भी अजय राय से मिलने पहुंचीं। पत्रकारों से वार्ता करते हुए अजय राय ने यूजीसी पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा देश को बांटने की कोशिश कर रही थी, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय ने देश की एकता और शांति को बचाने का काम किया। शंकराचार्य प्रकरण पर उन्होंने भाजपा पर सनातन का दिखावा करने का आरोप लगाया और कहा कि ब्राह्मण समाज का अपमान किया गया है। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि काशी की तरह वृंदावन भी प्रभावित होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.