रुडकी, मई 4 -- भगवानपुर, संवाददाता। बिनारसी गांव में रविदास जयंती की शोभायात्रा के दौरान खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने दो और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में अब तक कुल 19 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। बिनारसी गांव में रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के एक-एक लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- रुड़की पुलिस ने दो फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार इस पर पुलिस ने 25 नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...