फरीदाबाद, फरवरी 14 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में इस वर्ष थीम राज्य उत्तर प्रदेश की पारंपरिक कलाएं विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इनमें बनारस की सिल्क साड़ियां पर्यटकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बनारस से आए जावेद अपने स्टॉल पर सिल्क की साड़ियां और सूट लेकर पहुंचे हैं, जिन्हें देखने के लिए पर्यटक रुककर उनकी बारीक कारीगरी को निहारते नजर आते हैं। जावेद अपने साथ शुद्ध सिल्क के अलावा सिल्क कतान, मूंगा सिल्क, बंबर कतान और वाल कलम की विशेष वैरायटी लेकर आए हैं। हर साड़ी पर की गई महीन बुनाई और पारंपरिक डिजाइन बनारस की समृद्ध विरासत को दर्शाती है। स्टॉल के सामने से गुजरने वाला लगभग हर पर्यटक कुछ पल रुककर इन साड़ियों की खूबसूरती को देखे बिना नहीं रह पाता। जावेद बताते हैं कि उनके पास 1500 रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.