वाराणसी, मार्च 15 -- वाराणसी। छावनी क्षेत्र में शनिवार को बनारसगीरी का आयोजन किया गया। छावनी परिषद और स्मार्ट सिटी के आयोजन में शिल्पियों ने गुलाबी मीनाकारी, जरी-जरदोजी, लकड़ी के खिलौने का लाइव प्रदर्शन किया। शहर के उद्यमी, व्यापारी, खिलाड़ियों, युवाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्ट्रीट फूड का लोगों ने लुत्फ उठाया। यहां पहुंचे लोगों ने जुंबा डांस, योगासन किया। लोगों का निशुल्क सेहत जांची गई। छावनी परिषद के सीईओ सत्यम मोहन ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बनारस की संस्कृति को प्रोत्साहन मिलता है। रविवार को भी शाम 5 बजे से बनारसगीरी में शहरवासी जुटेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.