वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। वीडीए प्रशासन ने गुरुवार को लगातार तीसरे दिन अवैध रूप से संचालित कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान में बनारस और चंदौली में 19 कोचिंग संस्थानों को सील किया गया। वीडीए यह अभियान लखनऊ में हुई अगलगी की घटना के बाद युद्धस्तर पर चला रहा है। गुरुवार को टीम की गहन जांच में कई कोचिंग संस्थान एवं लाइब्रेरी बिना मानचित्र स्वीकृति एवं आवश्यक अनुमति के संचालित पाई गईं। इन संस्थानों पर उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 के प्रावधानों के अंतर्गत सीलिंग की कार्रवाई की गई। हालांकि वीडीए प्रशासन ने इन कोचिंग संस्थानों का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और नर्सिंग होम समेत कई संस्थान सील, 78 को नोटिस इन संस्थानों में तीन बड़े...