नई दिल्ली, मार्च 26 -- यूपी में धुरंधर-2 फिल्म पर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा विवाद एक पोस्टर को लेकर है। जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के शासनकाल को फिल्म में दिखाई गई जगह ल्यारी से तुलना की गई है। फिल्म में कराची के ल्यारी को अपराध और सियासत के घालमेल को दिखाया गया है। समाजसेवी देवेंद्र तिवारी ने लखनऊ की सड़कों पर पोस्टर लगवाया है। इसमें लिखा गया है, 'सपा का ल्यारी राज, न भूले हैं न भूलेंगे'। जिसमें अखिलेश यादव की फोटो भी लगी है।जब फिल्म ही काल्पनिक है, तो सच क्या मानना- अखिलेश पोस्टर का जवाब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया। उन्होने कहा कि 'धुरंधर' जैसी फिल्म इसलिए बनती हैं, क्योंकि इन्हें कोई फाइनेंस और फंडिंग करता है। लेकिन हमें इससे कोई मतलब नहीं है। कौन बना रहा, कौन नहीं। उन्होने एक लाइन...