बनाए गए फैमिली आईडी कार्ड
फतेहपुर, जून 30 -- फतेहपुर। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाए जाने के लिए फैमिली आईडी कार्ड बनाए जाने का काम शुरू किया जा चुका है। नगर पालिका परिसद में शिविर लगाकर ऐसे लोगो के आईडी कार्ड बनाए गए जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। डीपीएम संजय सिंह ने बताया कि आईडी कार्ड के माध्यम से शासन की 76 योजनाओं का लाभ कार्ड धारकों को मिल सकेगा। बताया कि कार्ड बनाए जाने के लिए शहर के सभी वार्डों में रोस्टर के अनुसार शिविर लगवाकर लोगो को राहत दिलाई जाएगी। साथ ही पालिका कैंपस में भी शिविर लगाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.