लातेहार, मार्च 18 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड के बनहरदी मौजा में प्रस्तावित बनहरदी कोल ब्लॉक परियोजना को लेकर बुधवार को तीन मुहान के समीप ग्राम सभा आयोजित की गई। पतरातू विद्युत ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) की इस परियोजना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान इंद्रदेव उरांव ने की, जबकि अंचल अधिकारी सुमित कुमार झा एवं कंपनी प्रबंधन के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में कंपनी प्रबंधन की ओर से परियोजना के उद्देश्य, संभावित प्रभावित गांवों, विस्थापन, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही एनयूटी पॉलिसी एवं सीबीए एक्ट से संबंधित प्रावधानों को भी विस्तार से समझाया गया। प्रबंधन ने बताया कि प्रभावित रैयतों को उचित मुआव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.