सीतामढ़ी, सितम्बर 13 -- नानपुर। रुन्नीसैदपुर पुपरी स्टेट हाई वे में शुक्रवार को नानपुर चरवाहा शिक्षण केंद्र के निकट मोहिनी के आशा कार्यकर्ता पर वन सूअर ने हमला कर दिया।इसमें मोहिनी के आशा कार्यकर्ता काजल कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई।उसे तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया।चिकित्सक के अनुसार पैर में गंभीर चोट है। तीस टांके लगाए गए हैं।बताया जाता है कि आशा प्रसव करने सीएचसी आई थी।अन्य साथियों के साथ मॉर्निंग वॉक कर रही थी।इसी दौरान सूअर ने हमला कर दिया। इस घटना से मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों में भय का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...