गिरडीह, मार्च 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठन बनवासी विकास आश्रम द्वारा एक बाल विवाह को रूकवाया गया है। दरअसल बनवासी विकास आश्रम के सचिव सुरेश कुमार शक्ति को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के बगोदर एवं डुमरी थाना क्षेत्र में बाल विवाह होने वाला है। शादी की रस्म अदायगी शुरू हो गयी है और हल्दी का अनुष्ठान सम्पन्न हो चुकी है। विवाह का निमंत्रण कार्ड छप चुका है। निमंत्रण कार्ड वितरण किया जा रहा है। लड़का पक्ष बगोदर प्रखंड का तथा लड़की पक्ष डुमरी प्रखंड से है। अगर शादी नहीं रूकी तो एक सोलह वर्षीया बालिका का बाल विवाह हो जायेगा। इसके बाद संगठन द्वारा तुरंत रेस्क्यू टीम का गठन किया गया। टीम में उत्तम कुमार सिंह, रूपा कुमारी एवं उत्तम कुमार को शामिल किया गया। इसके बाद बाल अधिकार एक्टिविस्ट रूपा कुमारी तथा अधिवक्ता र...