देवघर, मई 21 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के बनवाल धर्मशाला के सामने मंगलवार देर रात एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार मृत महिला की उम्र 55-60 के लगभग हो गया। देखने में भिखारी प्रतीत हो रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान की कोशिश में जुटी है। पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...