संभल, सितम्बर 17 -- Sambhal News: पहचान बदलकर चंडीगढ़ में करीब 12 साल से पुलिस से बचकर रह रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को संभल पुलिस ने दबोच लिया। मऊ कठैर गांव निवासी बनवारी ने चंडीगढ़ में अपनी पहचान बदलकर नाम बलजीत रख लिया था और पेंटर का काम कर रहा था। 12 साल बाद आरोपी चोरी-छिपे अपने गांव आया था और वापस चंडीगढ़ लौट रहा था। इसी दौरान पुलिस ने मऊ कठैर से मच्छखेड़ा जाने वाले मार्ग पर मंदिर के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी वर्ष 2014 में दर्ज किशोरी के अपहरण से जुड़े मुकदमे में फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। बहजोई थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक के मुताबिक, बहजोई थाना क्षेत्र के मऊ कठैर गांव निवासी बनवारी पुत्र शेर सिंह के खिलाफ वर्ष 2014 में किशोरी क...