रायबरेली, जनवरी 6 -- शिवगढ़। पिपरी वार्ड में स्थित बाबा बनवारी दास की कुटी में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में दूर दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका। पिपरी के पूर्व प्रधान नन्दकिशोर तिवारी ने बताया कि पिछले 53वर्षों से हर वर्ष बाबा की पुण्य तिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...