दुमका, मार्च 9 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड के ग्राम पंचायत बनवारा स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में रविवार से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह को लेकर धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ 151 महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर मुख्य यजमान जयकांत चौधरी तथा उनकी धर्मपत्नी रमा देवी भी श्रीमद् भागवत महापुराण के साथ शोभायात्रा में शामिल हुई। इधर, श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के प्रथम दिन श्रीधाम वृंदावन से आए कथा व्यास धनुर्धाचार्य जी महाराज के द्वारा दो पालियों में सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 तक एवं संध्या 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक भागवत भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा सुनाया जा रहा है। श्रीमद् भागवत के प्रथम दिन की कथा सुनाते हुए कथा व्यास धनुर्धाचार्य ने कहा कि भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.