बनरसिहा कला बौद्ध स्थल के विकास के लिए 30 एकड़ भूमि होगी अधिग्रहीत
महाराजगंज, जुलाई 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बनरसिहा कला बौद्ध स्थल जल्द ही देश-विदेश के पर्यटकों व श्रद्धालुओं के बड़े केंद्र के रूप में नजर आएगा। बुनियादी सुविधाओं की कमी को दूर करते हुए जिला प्रशासन ने इसके कायाकल्प का मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत यहां एकीकृत यात्री सुविधा केंद्र, कैफेटेरिया और ओपन एयर थिएटर जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करने के लिए 30 एकड़ जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है। वैश्विक बौद्ध सर्किट व प्रसिद्ध रामग्राम से नजदीक होने के कारण बनरसिहा कला विदेशी श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां धार्मिक पर्यटन को रफ्तार देने के लिए पहले ही 3.5 करोड़ की लागत से कायाकल्प किया जा चुका है। इसके तहत परिसर में आधुनिक मेडिटेशन सेंटर, यात्री निवास, भव्य पार्किंग व तालाब के सौंदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.