बनरसिया कला पहुंचे डीएम, पर्यटन योजनाओं का लिया जायजा
महाराजगंज, जून 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम बनरसिया कला स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के देवदह पर्यटन परियोजना क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। चल रहे विकास एवं पर्यटन संबंधी कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया। जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि ने बताया कि उत्खनन का प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। द्वितीय चरण के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है, जिसे शीघ्र ही विभाग को प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक हुए उत्खनन में उत्तर मौर्य काल से लेकर गुप्तकाल तक की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक सामग्री तथा साक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जो इस स्थल की ऐतिहासिक महत्ता को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.