बनमनखी में होटल-रेस्टोरेंटों की फायर सेफ्टी जांच, निर्देश
पूर्णिया, अप्रैल 18 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।बनमनखी अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ने शुक्रवार को अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंटों में फायर सेफ्टी को लेकर जांच अभियान चलाया। इस दौरान संचालकों को अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप जल्द सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत स्थानीय अग्निशमन विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी क्रम में मिथिला रेस्टोरेंट और प्रीति स्वीट्स रेस्टोरेंट में सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि रसोईघर में गैस सिलेंडर से लगने वाली आग तथा बिजली से होने वाली आग पर काबू पाने के उपायों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- आग से बचाव के उपायों के प्रति किया जागरूक साथ ही संचालकों और कर्मचारियों को सावधानियां बरतने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.