पूर्णिया, फरवरी 2 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। आगामी तीन फरवरी को बिहार सरकार बजट पेश करने वाली है। इस बजट से बनमनखी वासियों को कई उम्मीदें हैं। बजट में बनमनखी में चीनी मिल खोलने की घोषणा हो सकती है। चुनावी सभा के दौरान बनमनखी पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बनमनखी में कहा था कि बिहार में हम 25 चीनी मिल खोलने वाले हैं जिसमें एक चीनी मिल बनमनखी में भी खुलेगी। घोषणा के बाद चुनाव में यहां के लोगों द्वारा जोरदार समर्थन एनडीए सरकार को मिला। अब जब बजट पेश होने वाली है तो यहां के लोगों को नए बजट में बनमनखी में चीनी मिल खुलने की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बजट में अगर चीनी मिल खोलने की घोषणा हुई तो यहां के लोगों के लिए बड़ी सौगात होगी। बनमनखी चीनी मिल बंद होने के बाद चीनी मिल को फिर से चालू कराने के वादों पर इससे पूर्व भी कई बार ...